विश्व

दुनियाभर के हथियारों के कारोबार में अव्वल है अमेरिका, जानिए भारतीय सूत का सबसे बड़ा आयातक देश कौन-सा

Neha Dani
19 March 2021 4:01 AM GMT
दुनियाभर के हथियारों के कारोबार में अव्वल है अमेरिका, जानिए भारतीय सूत का सबसे बड़ा आयातक देश कौन-सा
x
भारत का 2019 में सैन्य खर्च बढ़कर 71.1 बिलियन डॉलर हो गया, जिसमें 2018 की तुलना में 6.8 फीसद की वृद्धि हुई।


दुनियाभर में हथियारों के निर्यात के मामले में अमेरिका की हिस्सेदारी 37 फीसद है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2015 और 2016 से 2020 के दौरान इस मामले में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई। इस दौरान अमेरिका ने 96 देशों को हथियार भेजे। अमेरिका के 47 फीसद से अधिक हथियारों का निर्यात मध्य एशिया और खाड़ी देशों को हुआ। इस मामले में रूस दूसरे नंबर पर है। निर्यात में उसकी हिस्सेदारी 20 फीसद है। रूस ने चीन, अल्जीरिया और मिस्र को हथियार की सप्लाई शुरू की, पर भारत से कम हुई डिमांड की भरपाई के लिए यह पर्याप्त नहीं थी। इस मामले में फ्रांस और जर्मनी क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर है। फ्रांस की हिस्सेदारी 8.2 प्रतिशत है, तो जर्मनी की हिस्सेदारी 5.5 फीसद है।

भारत और चीन का सैन्य खर्च सबसे अधिक
2019 में भारत और चीन का सैन्य खर्च एशिया में सबसे अधिक रहा। दुनिया में सैन्य खर्च के मामले में ये दोनों क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। चीन का सैन्य खर्च 2019 में 261 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। 2018 के मुकाबले इसमें 5.1 फीसद की बढ़ोतरी हुई।भारत का 2019 में सैन्य खर्च बढ़कर 71.1 बिलियन डॉलर हो गया, जिसमें 2018 की तुलना में 6.8 फीसद की वृद्धि हुई।


Next Story