विश्व

अमेरिका: कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी, रोज मरने वालों की संख्या 1200 से ज्यादा

Rani Sahu
29 Aug 2021 6:31 PM GMT
अमेरिका: कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी,  रोज मरने वालों की संख्या 1200 से ज्यादा
x
अमेरिका में कोरोना के मरीजों में तेजी से वृद्धि हो रही है। यहां डेढ़ लाख नए मरीज हर रोज मिल रहे हैं

अमेरिका में कोरोना के मरीजों में तेजी से वृद्धि हो रही है। यहां डेढ़ लाख नए मरीज हर रोज मिल रहे हैं। गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। पिछले दो सप्ताह में अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में 28 फीसद इजाफा हुआ है। गंभीर मरीजों की अस्पतालों में संख्या बढ़ रही है।

कुछ राज्यों में तो 84 फीसद आइसीयू भर गए हैं। हर रोज मरने वालों की संख्या 1200 से ज्यादा है। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है। न्यूयार्क में होटलों में वैक्सीन लगवाने का प्रमाण मांगा जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना की पाबंदियां सख्त कर दी गई हैं।
ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 684 लोगों की मौत हो गई। यहां हर रोज 24 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 83 नए मामले मिले हैं। यहां लाकडाउन मंगलवार तक के लिए बढ़ा दिया गया है।


Next Story