
वर्ल्ड | अमेरिका में आए भयंकर तूफान ने कई इलाकों में तबाही मचा दी। तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। तूफान के कारण बिजली के खंभे और पेड़ धराशाई हो गए, जिससे लाखों घरों में अंधेरा छा गया।
200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने घरों की छतें उड़ा दीं।
कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप, सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात।
तूफान के चलते सैकड़ों उड़ानें रद्द, रेल और सड़क यातायात प्रभावित।
सरकार ने आपातकाल घोषित कर राहत कार्य तेज किए।
लोगों को कैसे हो रही दिक्कतें?
तूफान के कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं। बिजली गुल होने से ठंड में हालात और बिगड़ गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह घरों में रहें और सावधानी बरतें।
आगे क्या?
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटे में हालात और बिगड़ सकते हैं। राहत बचाव दल काम में जुटा है, लेकिन तबाही के चलते कई जगहों पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है।





