विश्व

यूक्रेन के साथ खड़ा है अमेरिका, उसे कमजोर समझना पुतिन की गलती: जो बाइडेन

jantaserishta.com
2 March 2022 7:55 AM IST
यूक्रेन के साथ खड़ा है अमेरिका, उसे कमजोर समझना पुतिन की गलती: जो बाइडेन
x

Russia ukraine war: रूस-यूक्रेन जंग के बीच बाइडेन का State of the Union Address हो रहा है. इसमें बाइडेन ने कहा कि रूस ने यूक्रेन में जंग छेड़कर बहुत बड़ी गलती कर दी है. माना जा रहा है कि बाइडेन अपनी स्पीच में दुनिया के विभिन्न देशों से यूक्रेन के लिए मदद मांग सकते हैं. यह बाइडेन का पहला State of the Union address है. बाइडेन के संबोधन के वक्त वहां यूक्रेनी राजदूत भी मौजूद थे.

- बाइडेन ने अपनी स्पीच में कहा कि इतिहास से हमने यह सीखा है कि जब तानाशाह को उनके आक्रमण की कीमत नहीं चुकानी पड़ती तो वे ज्यादा अराजकता फैलाते हैं. फिर वे ऐसा करते रहते हैं. इसकी कीमत और खतरे अमेरिका और दुनिया उठाती है.
- बाइडेन ने कहा कि अमेरिका, उसके सहयोगी देश मिलकर NATO क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि यूक्रेनी लोग पूरे साहस के साथ इस जंग को लड़ रहे हैं. बाइडेन ने कहा कि पुतिन युद्ध क्षेत्र में जरूर आगे हों, लेकिन इसकी आगे उनको बड़ी ऊंची कीमत चुकानी होगी.
- बाइडेन बोले कि अमेरिका की सेना रूस के साथ भिड़ेगी नहीं, लेकिन रूस को मनमानी नहीं करने दी जाएगी. वह बोले कि अमेरिका रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा रहा है. बाइडेन ने कहा कि हमने रूस के झूठों का मुकाबला सच के साथ किया है.
- बाइडेन ने कहा कि पुतिन इस वक्त दुनिया से इतने अलग-थलग हो चुके हैं, जितना कि वह पहले कभी नहीं हुए. उन्होंने कहा कि यूरोपियन यूनियन के करीब 27 देश इस वक्त यूक्रेन के साथ हैं.
- बाइडेन बोले कि हम यूक्रेन के साथ हैं. वह बोले कि रूस ने यह हमला बिना किसी उकसावे के किया.
State of the Union से यहां मतलब अमेरिकी संसद है, जिसमें राष्ट्रपति यूएस कांग्रेस को संबोधित करते हैं. यह सालाना संबोधन है, जो वित्त वर्ष की शुरुआत में होता है, इसमें राष्ट्रपति देश के मौजूदा हालात पर बात करते हैं. लेकिन आज इसमें यूक्रेन का मुद्दा छाया रह सकते हैं.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (joe biden) ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की से बात की थी. इसमें जेलेंस्की ने बाइडेन से कहा था कि रूस को जल्द से जल्द रोका जाना चाहिए.
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, बाइडेन State of the Union Address में रूस पर जमकर निशाना साधेंगे. भाषण के जो अंश सामने आए हैं, उनके मुताबिक, बाइडेन अपनी स्पीच में कहेंगे कि इतिहास से हमने यह सीखा है कि जब तानाशाह को उनके आक्रमण की कीमत नहीं चुकानी पड़ती तो वे ज्यादा अराजकता फैलाते हैं. फिर वे ऐसा करते रहते हैं. इसकी कीमत और खतरे अमेरिका और दुनिया उठाती है.
जानकारी के मुताबिक, स्पीच में बाइडेन कहेंगे, 'पुतिन ने जंग को रोकने के लिए जो प्रयास करने थे, वे नहीं किए. पुतिन को लगता था कि पश्चिमी देश और NATO जवाब नहीं देंगे. उनको लगता था कि वे हमें बांट सकते हैं. लेकिन पुतिन गलत थे. हम तैयार हैं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story