विश्व

अमेरिका: अपार्टमेंट में गोलीबारी, 2 बच्चों की मौत, 1 की हालत नाजुक

Gulabi
6 Feb 2021 4:26 AM GMT
अमेरिका: अपार्टमेंट में गोलीबारी, 2 बच्चों की मौत, 1 की हालत नाजुक
x
अमेरिका के अपार्टमेंट में गोलीबारी

टोलिडो : अमेरिकी राज्य ओहियो के टोलिडो में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की एक घटना में दो बच्चों की मौत हो गई और तीसरा बच्चा घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने ट्वीट किया कि घरेलू विवाद के दौरान बच्चों को गोली मारी गई, इसमें घायल हुए तीसरे बच्चे की हालत नाजुक है. पुलिस ने बताया है कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है.


टोलिडो पुलिस के अधिकारी डेनियल गेरकेन ने बताया कि गोलीबारी एक अपार्टमेंट के भीतर हुई. उन्होंने कहा, ''घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति हमारी हिरासत में है.'' फिलहाल पुलिस ने बच्चों के नाम, उम्र तथा अन्य जानकारी और संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की है.



Next Story