विश्व

अमेरिका अफगानिस्तान मिशन में रहा खाली हाथ, पुतिन ने कसा तंज

Gulabi
1 Sept 2021 6:43 PM IST
अमेरिका अफगानिस्तान मिशन में रहा खाली हाथ, पुतिन ने कसा तंज
x
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की बीस साल की मौजूदगी के बाद वापसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है

मास्को, रायटर। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की बीस साल की मौजूदगी के बाद वापसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पुतिन ने कहा कि अमेरिका को इससे नुकसान के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ। अफगानिस्तान मिशन त्रासदी बनकर रह गया। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र पर विदेशी मूल्यों को थोपना असंभव है। युवाओं के एक कार्यक्रम में रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका यहां बीस साल तक रहा। इस दौरान उसने अपने यहां की जीवन शैली लागू करने की कोशिश की। अपने मूल्यों को थोपने में लगा रहा। परिणाम कुछ भी नहीं निकला।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह भी कहा कि अफगानिस्‍तान में लोगों का जानमाल का भारी नुकसान हुआ। इस सबके लिए सीधे तौर पर अमेरिका और वहां रहने वाले लोग जिम्मेदार हैं। ज्ञात हो कि अमेरिकी सेना की वापसी के बाद अब मध्य एशियाई देशों की अफगानिस्तान से लगी सीमा पर सुरक्षा प्रबंध कड़े करने की जिम्मेदारी रूस पर आ गई है। इसके लिए उसने सीमा पर युद्धाभ्यास भी किया है।
Next Story