विश्व

अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की, बढ़ेगा तनाव

jantaserishta.com
21 Feb 2022 11:59 AM IST
अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की, बढ़ेगा तनाव
x

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का एक प्रारंभिक पैकेज तैयार किया है, जिसमें अमेरिकी वित्तीय संस्थानों को प्रमुख रूसी बैंकों के लिए लेनदेन को रोकना शामिल है. यह जानकारी मामले से परिचित तीन लोगों ने दी है.

कूटनीतिक समाधान तलाशते रहेंगे- व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि प्रशासन का स्पष्ट दृष्टिकोष है कि 'हम हमला शुरू होने के क्षण तक कूटनीतिक समाधान तलाशने के लिए प्रतिबद्ध हैं.'
रूस ने हमले की अंतिम तैयारी के आदेश दिए
रूस के यूक्रेन की उत्तरी सीमा से अपने हजारों सैनिकों को वापस नहीं बुलाने के बाद अमेरिकी नेताओं ने दावा किया है कि रूस ने हमले की अंतिम तैयारी के आदेश दे दिए हैं.
रूस के पास है किलर लिस्ट- अमेरिका
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र को चेतावनी देते हुए कहा कि उसके पास ऐसी जानकारी है कि रूस के पास यूक्रेन के उन लोगों की एक लिस्ट है, जिन्हें कब्जे के बाद या तो मारा जाएगा या फिर जेल भेज दिया जाएगा. ये जानकारी एएफपी के हाथ लगे उस लेटर में कही गई है, जो अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मनावाधिकार प्रमुख को भेजा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story