विश्व

जम्मू कश्मीर में भारत के प्रयासों की अमेरिका ने की तारीफ

Rounak Dey
4 March 2021 10:22 AM IST
जम्मू कश्मीर में भारत के प्रयासों की अमेरिका ने की तारीफ
x
द्विपक्षीय रूप से और क्वाड (QUAD) के जरिए बात करने के अवसर मिले हैं।'

जम्मू कश्मीर को लेकर भारत में उठाए गए कदमों की अमेरिका (United States) ने सराहना की है। स्थानीय समयानुसार बुधवार को विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, 'हम केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के राजनीतिक व आर्थिक हालात को सामान्य बनाने को लेकर भारत सरकार द्वारा किए गए फैसले का स्वागत करते हैं।'

नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर में बदलते हालात पर लगातार नजर रख रहा है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर के संबंध में अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। नेड प्राइस ने कहा, 'भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आर्थिक और सियासी हालात को पूरी तरह से सामान्य करने के लिए उठाए गए कदमों का हम स्वागत करते हैं। जैसा कि हमने पहले कहा है, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को अपने भारतीय समकक्ष के साथ द्विपक्षीय रूप से और क्वाड (QUAD) के जरिए बात करने के अवसर मिले हैं।'


Next Story