विश्व

अमेरिका संस्था ने भारतवंशी के गीता गोपीनाथ और NASA वैज्ञानिक कमलेश को करेंगे प्रतिष्ठित सम्मान

Rounak Dey
2 July 2021 8:11 AM IST
अमेरिका संस्था ने भारतवंशी के गीता गोपीनाथ और NASA वैज्ञानिक कमलेश को करेंगे प्रतिष्ठित सम्मान
x
समष्टि अर्थशास्त्र संबंधी अपने शोध के लिए जानी जाती हैं।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ व नासा के विज्ञानी कमलेश लुल्ला समेत 34 प्रवासियों को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रतिष्ठित अमेरिकी (यूएस) फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान अमेरिकी समाज तथा लोकतंत्र को समृद्ध व मजबूत करने के लिए दिए गए योगदान के एवज में प्रदान किया जाता है। गोपीनाथ व लुल्ला न्यूयार्क के कार्नेगी कारपोरेशन द्वारा नामित '2021 ग्रेट इमिग्रेंट्स' की सूची में शामिल हैं। यह एक गैर सरकारी संगठन है।

संस्था ने कहा, 'इस वर्ष हमने उन 34 प्रवासी नागरिकों को सम्मानित किया है, जिन्होंने अपने जीवन और उदाहरणों के माध्यम से हमारे देश को मजबूत किया है। इस सूची में 30 से अधिक देशों के प्रवासी शामिल हैं।'संस्था ने कहा कि इस सूची में आइएमएफ की भारतीय मूल की 49 वर्षीय मुख्य अर्थशास्त्री गोपीनाथ भी हैं, जो दुनिया के उत्कृष्ट अर्थशास्ति्रयों में गिनी जाती हैं। वह अंतरराष्ट्रीय वित्त व समष्टि अर्थशास्त्र संबंधी अपने शोध के लिए जानी जाती हैं।


Next Story