विश्व

मुश्किल में अमेरिका, खतरनाक तूफान की चपेट में आया सबसे अधिक आबादी वाला राज्य

jantaserishta.com
11 March 2023 1:57 PM IST
मुश्किल में अमेरिका, खतरनाक तूफान की चपेट में आया सबसे अधिक आबादी वाला राज्य
x

DEMO PIC 

लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कैलिफोर्निया में आपातकाल को मंजूरी दे दी है, क्योंकि देश में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य एक और खतरनाक तूफान की चपेट में आ गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने व्हाइट हाउस की एक प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से बताया कि बाइडेन ने शुक्रवार को राज्य को संघीय सहायता का आदेश दिया।
यह कार्रवाई यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी एंड फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी को सभी आपदा राहत प्रयासों का समन्वय करने के लिए अधिकृत करेगी। इसका उद्देश्य स्थानीय आबादी पर आपातकाल के कारण होने वाली कठिनाई और पीड़ा को कम करना और आपातकालीन उपायों के लिए उचित सहायता प्रदान करना है।
नया तूफान शुक्रवार को कैलिफोर्निया के ज्यादातर हिस्सों में पहुंच रहा है, इससे बाढ़ की चेतावनी के बीच भारी बारिश हो रही है।
यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि सर्दियों के तूफान के कारण उत्तरी और मध्य कैलिफोर्निया के उच्च इलाकों में भारी मात्रा में बर्फबारी होगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ सुदूर पश्चिमी नेवादा में वर्षा और बाढ़ का खतरा पैदा होगा।
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने गुरुवार को राष्ट्रपति से आपातकालीन घोषणा का अनुरोध किया था।
न्यूजॉम ने गुरुवार को आपदा प्रतिक्रिया और राहत प्रयासों का समर्थन करने के लिए कैलिफोर्निया के 58 काउंटियों में से 21 में आपातकाल की स्थिति की घोषणा की।
गवर्नर ने कहा, इन खतरनाक और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में, यह महत्वपूर्ण है कि कैलिफोर्नियावासी सतर्क रहें और आपातकालीन कर्मियों के दिशानिर्देशो का पालन करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story