विश्व

विपक्षी नेता नवलनी को जहर देने के मामले में अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध, जानिए पूरा मामला

Rounak Dey
21 Aug 2021 8:32 AM GMT
विपक्षी नेता नवलनी को जहर देने के मामले में अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध, जानिए पूरा मामला
x
पूर्व में इसी साल मार्च में अमेरिका ने सात रूसी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया था।

रूस के विपक्षी नेता एलेक्सेई नवलनी को जहर देने के मामले में अमेरिका के वित्त विभाग ने रूस के नौ अधिकारियों और दो लेबोरेटरी पर नए प्रतिबंध लगाए हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घोर विरोधी नवलनी को पिछले साल 20 अगस्त को नर्व एजेंट नोविचोक जहर दिया गया था। उनकी हालत खराब हो जाने के बाद इलाज के लिए जर्मनी ले जाया गया था। ठीक होते ही देश लौटने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल वे जेल में हैं।
अमेरिका के वित्त विभाग के आफिस आफ एसेट्स कंट्रोल (ओएफएसी) और विदेश विभाग ने ब्रिटेन के साथ मिलकर कुछ नए प्रतिबंध लगाए हैं।
वित्त विभाग के अनुसार नए प्रतिबंध में रूस के कुछ आग्नेयास्त्रों के स्थायी आयात पर रोक भी शामिल है। अमेरिका ने नौ अधिकारी और रक्षा मंत्रालय की दो लेबोरेटरी पर प्रतिबंध लगाया है। इन दोनों ही लेबोरेटरी के पास केमिकल हथियार बनाने की क्षमता है। नवलनी को जहर देने की घटना को ठीक एक साल पूरा हुआ है। पूर्व में इसी साल मार्च में अमेरिका ने सात रूसी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया था।



Next Story