America:हार्वर्ड मे 1.73 करोड़ तक आय वाले परिवारों के लिए ट्यूशन मुफ्त
America अमेरिका: हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि वह 2025-26 शैक्षिक वर्ष से 1.73 करोड़ रुपये (200,000 dollars) से कम आय वाले परिवारों के लिए ट्यूशन फीस माफ करेगा। यह कदम मध्यवर्गीय परिवारों पर वित्तीय दबाव को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।
जो परिवार सालाना 87 लाख रुपये से कम कमाते हैं, उनके लिए हार्वर्ड विश्वविद्यालय न केवल ट्यूशन, बल्कि आवास और स्वास्थ्य बीमा की लागत भी पूरी करेगा। इस नई नीति के लागू होने से लगभग 86 प्रतिशत अमेरिकी परिवारों को हार्वर्ड विश्वविद्यालय में वित्तीय सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के अध्यक्ष एलेन गर्बर ने इस कदम को छात्रों की पहुंच और विविधता बढ़ाने के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा,हार्वर्ड को अधिक लोगों के लिए वित्तीय रूप से सुलभ बनाना, हमारे छात्रों के सामने अधिक बैकग्राउंड, अनुभव और दृष्टिकोण लाता है, जो उनके बौद्धिक और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देता है।





