
x
वाशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिका के उत्तरपूर्वी मेन प्रांत में गोलीबारी की दो घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को मंगलवार सुबह बॉडॉइन के एक घर में यह सूचना देकर बुलाया गया कि यहां चार लोग मृत पाए गए हैं। इसके तुरंत बाद यरमाउथ में इंटरस्टेट 295 में गोलबारी हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए, अपनी गाड़ियों में बैठे तीन लोग घायल हो गए।
एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
मेन प्रांत की पुलिस ने पुष्टि की है कि दो गोलीबारी हुई थी, लेकिन इनके पीछे का मकसद का पता नहीं चल पाया है।
मेन के गवर्नर जेनेट मिल्स ने मंगलवार दोपहर ट्वीट किया कि वह घटना से हैरान और बेहद दु:खी हैं।
मिल्स ने लिखा, हिंसा की ऐसी घटनाएं जो आज हुई हैं, हमारे प्रांत और समुदायों को अंदर तक झकझोर कर रख देती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





