विश्व

अमेरिका: उथल-पुथल राजनीतिक के बीच विदेश मंत्री पोम्पिओ निकलेंगे इन 7 देशों की यात्रा पर

Gulabi
11 Nov 2020 8:07 AM GMT
अमेरिका: उथल-पुथल राजनीतिक के बीच विदेश मंत्री पोम्पिओ निकलेंगे इन 7 देशों की यात्रा पर
x
विवादास्पद अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद घरेलू स्तर पर राजनीतिक उथल-पुथल है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। विवादास्पद अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद घरेलू स्तर पर राजनीतिक उथल-पुथल के बीच विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ यूरोप और एशिया की यात्रा करेंगे। बता दें कि अपनी यात्रा की जानकारी देते हुए विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा था कि शुक्रवार को वह सात देशों के दौरे पर निकलेंगे। इस दौरान वह फ्रांस, तुर्की, जॉर्जिया, इजराइल, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि सभी देशों के साथ स्पष्ट रूप से अलग बातचीत होगी। इस दौरान सभी देशों के साथ अलग-अलग विषयों पर बातचीत होगी इस दौरान मुख्य तौर पर पूरे मध्य पूर्व में शांति और सहयोग के लिए प्रशासन के ऐतिहासिक प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने पर बातचीत होगी।

13 से 23 नवंबर तक 7 देशों की यात्रा

बता दें कि 13 से 23 नवंबर तक पोंपियो इन सात देशों की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह उनके आर्थिक और सुरक्षा मामलों सहित आतंकवाद के विषय पर भी बातचीत करेंगे। फ्रांस के बाद विदेश मंत्री तुर्की जाएंगे। यहां पर वह धार्मिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और धार्मिक स्वतंत्रता को मजबूत करने के बढ़ावे के लिए बातीचत करेंगे। इसी दौरान वह जॉर्जिया भी जाएंगे। इन देशों की यात्रा करने के बाद वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के बाद वह इजरायल से संयुक्त अरब अमीरात, कतर और सऊदी अरब जाएंगे।

Next Story