विश्व

इमारत ढहने के बाद 5 लोग लापता

jantaserishta.com
31 May 2023 9:05 AM IST
इमारत ढहने के बाद 5 लोग लापता
x
शिकागो (आईएएनएस)| अमेरिका के आयोवा राज्य के डेवनपोर्ट में रविवार दोपहर आंशिक रूप से ढही छह मंजिला अपार्टमेंट के मलबे में दो लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका हैं। इसके अलावा तीन और लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया ने डेवनपोर्ट फायर चीफ माइक काल्स्र्टन के हवाले से बताया कि इस हादसे के पीछे का कारण अपार्टमेंट बिल्डिंग का पिछला हिस्सा बाकी ढांचे से अलग होना है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, अब तक नौ लोगों को बचाया गया है।
डेवनपोर्ट के मेयर माइक मैटसन ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। इमारत के ढहने की खबर पर सोमवार रात प्रदर्शनकारी एकत्र हुए, उन्होंने कहा कि कुछ निवासी अभी भी फंसे हो सकते हैं।
2021 में फ्लोरिडा के सर्फसाइड में एक इमारत के गिरने से 98 लोगों की मौत हो गई थी। न्यूयॉर्क शहर में इस साल अप्रैल में एक पार्किं ग गैरेज गिर गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम पांच घायल हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story