विश्व

अमेरिका: मॉल में गोलीबारी की घटना, आरोपी फरार

Suhani Malik
5 Aug 2022 9:06 PM IST
अमेरिका: मॉल में गोलीबारी की घटना, आरोपी फरार
x

ब्रेकिंग न्यूज़: आरोपी का पता लगाने के लिए मॉल में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया, गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन यहां ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। अब मिनेसोटा के ब्लूमिंगटन स्थित मॉल ऑफ अमेरिका में गोलीबारी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है, मॉल में वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का पता लगाने के लिए जांच की जा रही हैं। वहीं मॉल में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया, गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आसमानी बिजली गिरने से चार घायल अमेरिका के वाशिंगटन में लाफायेट पार्क के पास बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए। चारों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसी अग्निशमन अधिकारियों ने बताया, घायालों में दो पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया, चारों पीड़ित शाम सात बजे पार्क में एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान बिजली गिरने से चारों घायल हो गए। जैसे ही अधिकारियों को इसकी सूचना मिली, मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया, आसमानी बिजली से बचने के लिए पेड़ सुरक्षित जगह नहीं हैं।

Next Story