विश्व

अमेरिका को यूक्रेन विवाद पर भारत से मदद की उम्मीद, चीन को लताड़ा

Bhumika Sahu
17 Feb 2022 6:49 AM GMT
अमेरिका को यूक्रेन विवाद पर भारत से मदद की उम्मीद, चीन को लताड़ा
x
अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो भारत हमारे पक्ष में खड़ा होगा। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि हाल में हुए क्वाड बैठक में रूस और यूक्रेन पर बातचीत हई। इस बैठक में आम मजबूती थी कि यूक्रेन संकट के लिए राजनयिक और शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो भारत हमारे पक्ष में खड़ा होगा। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि हाल में हुए क्वाड बैठक में रूस और यूक्रेन पर बातचीत हई। इस बैठक में आम मजबूती थी कि यूक्रेन संकट के लिए राजनयिक और शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत है।

अमेरिका ने चीन को लताड़ा
पड़ोसी देशों के साथ चीन के आक्रामक रवैए को लेकर नेड ने कहा है कि बड़े देश छोटे देशों को धमका नहीं सकते हैं। हर देश अपनी विदेश नीति और अपने गठबंधन को चुनने के लिए आजाद हैं। ये वे सिद्धांत हैं जो यूरोप के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र सहित पूरी दुनिया में लागू होते हैं। बॉर्डर को सैन्य बल की मदद से फिर से नहीं खींचा जा सकता है।
बता दें कि चीन विवादित दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम जैसे देश भी इसके बड़े हिस्से पर अपना दावा करते हैं। बीजिंग ने दक्षिण चीन सागर में कई कृत्रिम द्वीओ और सैन्य प्रतिष्ठान बनाए हैं।
यूक्रेन संकट का हो शांतिपूर्ण समाधान
अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हम हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ऐसे प्रयास तभी प्रभावी होंगे जब रूस तैनात सैनिकों को बॉर्डर से हटाए। अमेरिका ने रूसी दावों के उलट कहा है कि रूस ने यूक्रेन बॉर्डर पर और सात हजार सैनिक जमा कर दिए हैं।
अमेरिका ने कहा है कि रूस भले ही बॉर्डर से सेना हटाने और क्रीमिया से सैन्य अभ्यास के बाद सैनिकों के लौटने की बात कर रहा हो लेकिन मॉस्को कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है और हम हर उस स्थिति के लिए तैयार हैं। हालांकि रूस ने लगातार यूक्रेन पर हमले की योजना से इनकार किया है।


Next Story