विश्व

America: फ्लोरिडा में चक्रवात तूफान का कहर, लाखों परिवारों के घर की बिजली गुल

Rani Sahu
29 Sep 2022 11:32 AM GMT
America: फ्लोरिडा में चक्रवात तूफान का कहर, लाखों परिवारों के घर की बिजली गुल
x
अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी फ्लोरिडा में आए चक्रवात इयान के कारण बड़ी तबाही हुई है। चक्रवात के चलते आई बाढ़ में लोग अपने घरों में फंसे हैं। भीषण चक्रवात की वजह से एक अस्पताल के आईसीयू की छत उड़ गई तथा बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त होने से बीस लाख लोगों के घरों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है।
अमेरिका में आए सबसे शक्तिशाली चक्रवातों में से एक इयान ने बुधवार को फ्लोरिडा प्रायद्वीप में रातभर तबाही मचाई। राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने चेतावनी दी है कि इससे भारी बाढ़ आ सकती है। चक्रवात केंद्र ने देर रात दो बजे जारी परामर्श में कहा कि इयान गुरूवार को अटलांटिक महासागर का रुख कर सकता है और मध्य तथा उत्तरी फ्लोरिडा में भारी बारिश होने की आशंका जताई है।
फ्लोरिडा के तट के पास पोर्ट चार्लोट में चक्रवात की वजह से एक अस्पताल के भूतल में जलजमाव हो गया और चौथे तल की छत क्षतिग्रस्त हो गई जहां आईसीयू स्थित है। अस्पताल में काम करने वाली एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी।
पोर्ट चार्लोट पर स्थित एचसीए फ्लोरिडा फॉसेट अस्पताल में काम करने वाली डॉक्टर बरजिट बोडाइन ने बताया कि बुधवार को पानी अस्पताल के आईसीयू तक पहुंच गया जिसके कारण गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और उनमें से कुछ को अन्य मंजिल पर पहुंचाया गया। वहीं अच्छी खबर यह है कि बुधवार देर रात तक अमेरिका में इयान से किसी की मौत होने की खबर नहीं थी।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story