विश्व

यूक्रेन पर रूसी सेना की कार्रवाई की अमेरिका ने की निंदा

jantaserishta.com
6 March 2022 8:46 AM IST
यूक्रेन पर रूसी सेना की कार्रवाई की अमेरिका ने की निंदा
x

नई दिल्ली: अमेरिका जंग की शुरुआत से ही रूस का विरोध कर रहा है. अब यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिका ने रूसी सेना की यूक्रेन में कार्रवाईयों, मीडिया पर प्रतिबंध लगाने और टीवी प्रसारण अवरुद्ध करने पर रूस की कड़ी निंदा की है.

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा अभियान जारी है. इसके तहत अब 210 भारतीयों को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान हिंडन एयरबेस पर पहुंचा. बता दें कि इंडियंस को बुखारेस्ट, रोमानिया से दिल्ली लाया गया है.
रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 11वां दिन है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को देश को रूस के आक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए अमेरिकी सीनेटरों से और अधिक विमान भेजने के लिए का आग्रह किया है. वहीं यूक्रेन के मारियुपोल और वोल्नोवाखा से लोगों को निकालने के लिए लागू किया गया सीजफायर टूट गया है. यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक मारियूपोल में रूसी सेना ने सीजफायर तोड़ दिया है जिसके बाद मानवीय कॉरिडोर से आम लोगों को निकालने की प्रक्रिया सुरक्षा कारणों से रोक दी गई है. उधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगाह किया है कि मॉस्को यूक्रेन पर किसी भी तीसरे पक्ष की नो-फ्लाई ज़ोन की घोषणा को "इस लड़ाई में भागीदार के रूप में माना जाएगा. इस बीच, अमेरिका और ब्रिटेन ने ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है और अपने नागरिकों को रूस छोड़ने को कहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story