विश्व

अमेरिका ने जापान हिरोशिमा पर परमाणु बम से हमला किया

Sonam
8 Aug 2023 10:20 AM GMT
अमेरिका ने जापान हिरोशिमा पर परमाणु बम से हमला किया
x

आज ही के दिन 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था। इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए थे। 78 साल बाद भी भयावह त्रासदी की काली यादें आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं। परमाणु हमले के शिकार हिरोशिमा शहर के ऑफिसरों ने यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध और कोरिया में मौजूदा तनाव के मद्देनजर पूरे विश्व में प्रतिरोधक के रूप में परमाणु हथियारों के लिए बढ़ते समर्थन की निंदा की है। हिरोशिमा में रविवार को परमाणु बम हमले की 78वीं बरसी पर शहर के ऑफिसरों ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए यह बात कही।

हिरोशिमा ने दो महीने पहले ही दुनिया के सात प्रमुख औद्योगिक राष्ट्रों के समूह जी-7 के शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी, जिसमें जी-7 के सदस्य राष्ट्रों के नेताओं ने शहर के शांति पार्क और दुनिया के पहले परमाणु हमले में मारे गए लोगों को समर्पित एक संग्रहालय का दौरा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। जी-7 सदस्य राष्ट्रों के नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर परमाणु हथियारों का लगातार इस्तेमाल न करने का आह्वान किया था। लेकिन, उन्होंने रक्षात्मक उद्देश्यों की पूर्ति, आक्रामकता को रोकने और युद्ध तथा आक्रमण को रोकने के लिए ऐसे हथियारों को रखने को भी मुनासिब ठहराया था। हिरोशिमा के मेयर काजुमी मात्सुई ने स्मरणोत्सव में अपने शांति संबोधन में जी-7 के सदस्य राष्ट्रों के इस रुख को खारिज कर दिया।

जापान ने पूरे विश्व के नेताओं से की ये अपील

मेयर काजुमी मात्सुई ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘ पूरे विश्व के नेताओं को इस वास्तविकता का सामना करना चाहिए कि कुछ नीति निर्माताओं द्वारा परमाणु खतरों के बारे में अब जो आवाज उठाई जा रही है, वह परमाणु प्रतिरोधक क्षमता रखने के सिद्धांत की अदूरदर्शिता को खुलासा करती है। उन्हें हमें वर्तमान के मौजूदा खतरों से बाहर निकाल कर हमारी आदर्श दुनिया की ओर ले जाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए। ’’ हिरोशिमा के गवर्नर हिदेहिको युज़ई ने जापान सहित पूरे विश्व में परमाणु प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि को लेकर बढ़ती मांग पर प्रश्न करते हुए कहा, ‘‘परमाणु प्रतिरोधक क्षमता में विश्वास करने वाले वे लोग, जो कहते हैं कि परमाणु हथियार शांति बनाए रखने के लिए अपरिहार्य हैं, वे परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में प्रगति में सिर्फ़ देरी कर रहे हैं।

’’ अमेरिका द्वारा छह अगस्त, 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम ने शहर को पूरी तरह से तबाह कर दिया था और उसमें 1,40,000 लोग मारे गए थे। इसके तीन दिन बाद नागासाकी पर गिराए गए दूसरे बम में 70,000 लोग मारे गए थे। जापान ने 15 अगस्त, 1945 को सेरेण्डर कर दिया, जिससे द्वितीय विश्व युद्ध खत्म हो गया।

Sonam

Sonam

    Next Story