विश्व

अमेरिका ने चीन को फिर चेतावनी दी, कही यह बात

jantaserishta.com
21 March 2022 12:28 PM IST
अमेरिका ने चीन को फिर चेतावनी दी, कही यह बात
x

नई दिल्ली: अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने रविवार को चेतावनी दी कि रूस को सैन्य या वित्तीय मदद मुहैया करने का फैसला करने पर चीन को गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा. व्हाइट हाउस ने कहा है, 'अमेरिकी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शनिवार को बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस को सहायता करने की स्थिति में चीन पर पड़ने वाले प्रभावों और परिणामों के बारे में विस्तार से बताया.' बाइडेन ने मास्को को सहायता मुहैया नहीं करने के लिए बीजिंग को मनाने का लेकर चीन के नेता के साथ लंबी वार्ता की.

सूमी के गवर्नर दिमित्रो ज़्य्वित्स्की ने कहा कि रूसी हवाई हमले के बाद सुबह 4:30 बजे सुमीखिंप्रोम रासायनिक संयंत्र से अमोनिया का रिसाव हुआ है. प्रभावित क्षेत्र इस साइट से लगभग 2.5 किमी दूर है- कीव स्वतंत्र
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन पर जारी रूसी हमलों के बीच उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और यूरोप के सहयोगियों के साथ बातचीत के लिए अपनी आगामी यूरोप यात्रा के दौरान पोलैंड भी जाएंगे. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बाइडेन बुधवार को वाशिंगटन से ब्रसेल्स रवाना होंगे और फिर वहां से पोलैंड जाएंगे, जहां वह इन देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story