विश्व

कोरोना महामारी को लेकर अमेरिका का फिर से बीजिंग पर फूटा गुस्सा, बोले- नहीं साझा कर रहा है...

Shubhra Nandy
11 Nov 2020 4:27 PM IST
कोरोना महामारी को लेकर अमेरिका का फिर से बीजिंग पर फूटा गुस्सा, बोले- नहीं साझा कर रहा है...
x
अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस की जानवर से उत्पत्ति के संबंध में चीन में अपनी जांच से जुड़ी जानकारी साझा नहीं कर रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पर आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस की जानवर से उत्पत्ति के संबंध में चीन में अपनी जांच से जुड़ी जानकारी साझा नहीं कर रहा है। अमेरिकी स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के अधिकारी गैरेट ग्रिस्बी ने कहा कि डब्ल्यूएचओ अपने चीन मिशन में जांच को लेकर तय मानदंड को अन्य देशों से साझा नहीं कर रहा है।

उन्होंने यह बयान संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी की एक बैठक को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए दिया। यह बैठक एक हफ्ते तक चलेगी। डब्ल्यूएचओ के चीन मिशन के मानदंडों के संदर्भ में ग्रिस्बी ने कहा, 'मिशन के उद्देश्यों और जांच बिंदुओं के बारे में पारदर्शी तरीके से डब्ल्यूएचओ के सभी सदस्यों के साथ चर्चा नहीं की गई।' उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूएचओ की चीन में कोरोनावायरस का प्रसार किस जानवर से हुआ इसका पता लगाने की योजना अटकी पड़ी है। वहीं कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि चीन अब भी इस मामले में चल रहे अनुसंधान की अहम जानकारी छिपा रहा है। दुनिया भर में अभी तक कोरोना वायरस के पांच करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और 12.6 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

Next Story