विश्व

2 बसों की टक्कर में 11 घायल

jantaserishta.com
3 May 2023 9:08 AM IST
2 बसों की टक्कर में 11 घायल
x
ह्यूस्टर, 3 मई (आईएएनएस)| अमेरिका के टेक्सास प्रांत के सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन में दो मेट्रो बसों की टक्कर में 11 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया केटीआरके के हवाले से बताया कि हादसे में एक बस के सामने के शीशे चकनाचूर हो गए थे।
केटीआरके की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में कई लोग सड़क पर फंसे दिख रहे थे और कम से कम एक व्यक्ति एंबुलेंस के स्ट्रेचर पर दिख रहा था।
दोनों बसों में कितने लोग सवार थे इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story