विश्व

अमेरिका: हुक्का बार में 1 की मौत और 4 घायल, फिर हुई गोलीबारी की वारदात

Gulabi
5 Feb 2022 2:28 PM GMT
अमेरिका: हुक्का बार में 1 की मौत और 4 घायल, फिर हुई गोलीबारी की वारदात
x
फिर हुई गोलीबारी की वारदात
ब्लैक्सबर्ग (अमेरिका), एपी। अमेरिका के एक हुक्का बार में गोलीबारी की वारदात सामने आई है। वर्जीनिया के ब्लैक्सबर्ग शहर के एक हुक्का बार में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घटना की अधिक जानकारी देते हुए ब्लैक्सबर्ग पुलिस विभाग ने कहा कि अधिकारियों ने शुक्रवार को आधी रात से ठीक पहले ब्लैक्सबर्ग शहर के मेलोडी हुक्का बार में हुई गोलीबारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने मृतक व्यक्ति या गोलीबारी में घायल हुए लोगों में से किसी की पहचान नहीं की है। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन उनकी स्थिति अभी अज्ञात है। संभावित संदिग्धों या एक मकसद के विवरण सहित कोई अतिरिक्त जानकारी अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
घटना के बाद पास के ही एक विश्वविद्यालय ने ट्वीट कर कहा कि वर्जीनिया टेक छात्रों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया, लेकिन अब अनुरोध को वापस ले लिया गया है।
कान्सर्ट हाल में हुई थी गोलीबारी
वहीं, दूसरी ओर अभी हाल ही में अमेरिका के यूजीन में आयोजित कान्सर्ट हाल के बाहर दो महिलाओं सहित छह लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी देते हुए यूजीन पुलिस विभाग ने बताया था कि जब हमारे सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो छह लोगों को गोली से घायल देखा। लोग उस स्थान से भागने की कोशिश कर रहे थे और उनके दोस्त जमीन पर पड़े थे, वे मदद करने की कोशिश कर रहे थे।
कुछ महीनों पहले स्कूल में हुई थी गोलीबारी
बता दें कि अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बढ़ती ही जा रहीं हैं। कुछ महीनों पहले ही अमेरिका के इडाहो राज्य के रिगबी में एक स्कूल की छठवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की ने ही गोलीबारी कर दी थी। इस घटना में दो छात्रों सहित तीन लोग घायल हो गए थे। बाद में इस छात्रा से किसी तरह उसकी एक शिक्षिका ने हैंडगन को अपने कब्जे में लिया था। बाद में पुलिस के आने पर गोलीबारी करने वाली लड़की को सौंप दिया गया था।
Next Story