विश्व

हैरतअंगेज: पहनी 'जिंदा कॉकरोच' वाली जैकेट, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

jantaserishta.com
13 April 2026 11:13 AM IST
हैरतअंगेज: पहनी जिंदा कॉकरोच वाली जैकेट, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: न्यूयॉर्क सिटी की सबवे में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को हैरान भी किया और असहज भी. एक शख्स प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल सामान्य तरीके से खड़ा था, लेकिन उसकी जैकेट ने सबका ध्यान खींच लिया. इस जैकेट के अंदर जिंदा कॉकरोच घूम रहे थे, जिन्हें देखकर आसपास मौजूद लोग हैरानी से उसे घूरते रह गए. न्यूयॉर्क सिटी की सबवे दरअसल मेट्रो ट्रेन सिस्टम ही है, लेकिन इसे यहां सबवे कहा जाता है.
वायरल वीडियो में दिखता है कि शख्स ने एक ओवरसाइज्ड पफर जैकेट पहन रखी है, जिसमें ट्रांसपेरेंट कंपार्टमेंट्स बने हैं. हर हिस्से में जिंदा कीड़े साफ दिखाई दे रहे हैं और लगातार हिल-डुल रहे हैं. आसपास खड़े यात्रियों ने इस अजीब नजारे पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी. कुछ लोग असहज नजर आए, तो कुछ सिर्फ देखते रह गए. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे न्यूयॉर्क सिटी की आम प्रतिक्रिया बताते हुए कहा कि यहां लोग ऐसी चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते.
बाद में पता चला कि यह कोई सामान्य हरकत नहीं, बल्कि एक सोचा-समझा मार्केटिंग स्टंट था. इस जैकेट को ‘Roachcoat’ नाम दिया गया है, जिसे स्ट्रीटवियर ब्रांड अनकॉमन एनवाई ने तैयार किया है. ब्रांड अपने अलग और अनोखे फैशन प्रयोगों के लिए जाना जाता है, जहां फैशन, परफॉर्मेंस और मार्केटिंग का मेल देखने को मिलता है.
इस जैकेट में जिन कॉकरोच का इस्तेमाल किया गया, वे मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच बताए जा रहे हैं. यह एक ऐसी प्रजाति है जिसे आमतौर पर शैक्षणिक प्रदर्शन, फिल्मों और पालतू के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि ये इंसानों के लिए अपेक्षाकृत कम जोखिम वाले होते हैं.
इस अनोखे कॉन्सेप्ट के पीछे एक दिलचस्प वजह भी सामने आई है. दरअसल, NBA सीजन के दौरान न्यूयॉर्क निक्स को ‘cockroaches’ कहकर तुलना की गई थी, जिसका मतलब था कि यह टीम आसानी से खत्म नहीं होती. इसी बात को आधार बनाकर ब्रांड ने इसे एक प्रतीक में बदल दिया और ‘New York Cockroaches’ नाम के साथ इस जैकेट को पेश किया.
यह स्टंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कुछ लोगों ने इसे क्रिएटिव और अलग बताया, तो कई ने इसे बेहद अजीब और असहज करने वाला बताया. हालांकि, इतना जरूर है कि इस जैकेट ने लोगों का ध्यान खींचने में कोई कमी नहीं छोड़ी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story