विश्व

गजब! 18 साल के लड़के ने पुल पर उतार दिया हवाई जहाज, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
22 July 2021 4:44 PM IST
गजब! 18 साल के लड़के ने पुल पर उतार दिया हवाई जहाज, फिर जो हुआ...
x

आमतौर पर आपने अभी तक विमानों को रनवे पर उतरते हुए देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी हवाई जहाज को गाड़ियों के बीच पुल पर लैंड करते हुए देखा है. आप सोचेंगे भला ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन ये हुआ है अमेरिका में जहां महज 18 साल के लड़के ने पुल पर हवाई जहाज को उतार दिया.

दरअसल अमेरिका के दक्षिणी न्यू जर्सी में 18 साल के लैंडन लुकास को विमान में खराबी आ जाने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी और ये हुआ एक पुल पर क्योंकि पायलट के पास इसके लिए ज्यादा समय नहीं था.
अधिकारियों ने कहा कि विमान के पायलट ने न्यू जर्सी में एक पुल पर आपातकालीन लैंडिंग की, जिससे यातायात बाधित हुआ लेकिन इससे कोई हताहत नहीं हुआ.
18 साल के लैंडन लुकास ने बताया कि उनके विमान के इंजन में दोपहर करीब 12:30 बजे खराबी आने लगी. अधिकारियों ने कहा कि जब लुकास अटलांटिक सिटी में स्टील पियर के पास उड़ान भर रहा था उसी दौरान इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई.
लुकास ओशन सिटी में पास के नगरपालिका हवाई अड्डे पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था लेकिन ये संभव नहीं था. तब उसने रूट नंबर 52 पर कॉज़वे के पश्चिम की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात में एक अंतर देखा. यह सड़क ओशन सिटी और सोमरस पॉइंट को जोड़ती है.
वहां मौजूद लोगों ने कहा, लुकास ने बिना किसी को चोट पहुंचाए विमान को उतारा, और अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान विमान भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ. अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story