विश्व

लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, अपहरण के बाद गैंगरेप फिर मर्डर

jantaserishta.com
8 Oct 2023 11:12 AM IST
लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, अपहरण के बाद गैंगरेप फिर मर्डर
x
तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बहावलपुर: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं की स्थिति काफी भयावह होती जा रही है। द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, चोलिस्तान रेगिस्तान के कासिम वाला बंगला में एक हिंदू लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। डेरावेर पुलिस स्टेशन के प्रवक्ता के मुताबिक, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि लड़की का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और रिपोर्ट आनी बाकी है।
द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के पिता ने कहा कि जब वह आधी रात को रेगिस्तान में शौच के लिए गई थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया। गुरुवार को उसका शव भुट्टा नहर के पास पड़ा मिला।
पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का जबरन धर्म परिवर्तन, बलात्कार और जबरन विवाह हाल ही में पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा कर दिया है। देश में अल्पसंख्यकों पर हमलों के कारण पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के प्रति भेदभावपूर्ण नीतियों की निंदा की जा रही है।
2023 के पहले दो महीनों में पाकिस्तान में क्षेत्रीय समाचार चैनलों पर हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के कम से कम 42 मामले उजागर किए गए। इनमें अपहरण, सामूहिक बलात्कार, जबरन धर्म परिवर्तन और मॉब लिंचिंग की घटनाएं शामिल हैं। वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी महीने में स्थानीय मीडिया में अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और शादी के छह मामले सामने आए, जबकि फरवरी में ऐसे पांच मामले सामने आए थे। कम से कम नौ ऐसे मामलों का उल्लेख है जिनमें हिंदू पीड़ितों के शव लटके हुए पाए गए और कम से कम चार मामले हत्या के हैं।
इस साल की शुरुआत में, हिंदू अधिकार कार्यकर्ता महेश वासु ने विदेश मंत्रालय को दी एक रिपोर्ट में कहा था कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन, शादी और सामूहिक बलात्कार के 96 मामले हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story