विश्व

इमरान खान की रैली पर सभी की निगाहें, इस्लामाबाद में हजारों की संख्या में जुटे समर्थक

jantaserishta.com
27 March 2022 3:58 PM IST
इमरान खान की रैली पर सभी की निगाहें, इस्लामाबाद में हजारों की संख्या में जुटे समर्थक
x

नई दिल्ली: पाकिस्तान में इन दिनों सियासी घमासान मचा हुआ है. 24 सांसदों के बागी रुख अपना लेने से इमरान खान की सरकार अल्पमत में आ गई है. विपक्ष एकजुट हो गया है. वहीं सेना प्रमुख बाजवा को भी अब इमरान रास नहीं आ रहे हैं. राजधानी इस्लामाबाद में पाक पीएम इमरान खान बड़ी रैली करने जा रहे हैं.

इमरान खान को 28 मार्च के दिन इमरान अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगे. अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना है. सत्तारूढ़ दल को पाकिस्तानी संसद में यह साबित करना है कि उसके पास बहुमत के लिए जरूरी 172 सांसदों का समर्थन है.
इमरान खान की रैली के लिए उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के हजारों समर्थक ट्रेन से अलग-अलग जगह से राजधानी इस्लामाबाद पहुंच गए हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को लोगों से इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में पहुंचने की अपील की थी.
माना जा रहा है कि इसके जरिए वह अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहते हैं. प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विपक्ष की ओर से पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव से पहले बढ़ती राजनीतिक खींचतान के बीच इस्लामाबाद रैली के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है.
इमरान की रैली में शामिल होने के लिए हजारों समर्थक ट्रेनों, सार्वजनिक वाहनों और निजी कारों में आ रहे हैं. वहीं रैली रोकने के लिए विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है. इस्लामाबाद की ओर जाने वाले रास्ते बंद करने की कोशिशें किए जाने की भी खबरें आ रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story