विश्व

अमेरिका के इस शहर में सबसे ज्यादा बार दिखाई दिए एलियंस

Rani Sahu
7 Oct 2023 6:27 PM GMT
अमेरिका के इस शहर में सबसे ज्यादा बार दिखाई दिए एलियंस
x
वॉशिंगटन । अमेरिका हमेशा यूएफओ से जुड़ी घटनाओं को लेकर चर्चा में रहता है। ऐसा भी दावा किया जाता है कि यहां एलियंस भी आते हैं। खबर आ रही है कि मैरीलैंड में लगभग 2 हजार लोगों ने आसमान में अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (यूएफओ) को देखा है। यह दावा नेशनल यूएफओ रिपोर्टिंग सेंटर द्वारा साझा की गई रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया कि आसमान में 4 घूमती हुई डिस्क देखी गईं और प्रत्येक डिस्क का रंग अलग था। 1,923 रिपोर्टों में कहा गया है कि अलग-अलग आकृतियों में यूएफओ को देखा गया। इन वस्तुओं का आकार, वृत्त, अंडाकार, त्रिकोण और हीरे से लेकर कई अलग-अलग आकृतियों से मिलता जुलता है। नेशनल यूएफओ रिपोर्टिंग सेंटर द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार मैरीलैंड सबसे अधिक यूएफओ देखे जाने वाला 25वां अमेरिकी राज्य है। वहीं कुल 16,084 दृश्यों के साथ कैलिफोर्निया में सबसे अधिक बार यूएफओ देखा गया।
जहां कैलिफोर्निया में 16,084 सबसे ज्यादा यूएफओ को देखा गया। वहीं फ्लोरिडा में 8,205 बार यूएफओ देखा गया। वॉशिंगटन में 7,145 बार देखा गया। टेक्सास में 6,107 बार यूएफओ देखा गया। न्यूयॉर्क में 5,834 बार देखा गया। पेंसिल्वेनिया में 4,984 बार यूएफओ दिखाई दिया। एरिजोना में 4,909 बार यूएफओ दिखाई दिया।
ओहियो में 4,412 बार दिखाई दिया। इलिनोइस में 4,247 बार यूएफओ दिखाई दिया। उत्तरी कैरोलिना में 3,630 बार यूएफओ दिखाई देने की बात रिपोर्ट की गई हैं।
नासा टीम ने यूएफओ देखे जाने पर और अधिक शोध की मांग की है। पिछले महीने, नासा की अध्ययन टीम ने इन दृश्यों पर शोध पर गहन डेटा विश्लेषण की बात कही थी। जांच समूह ने कहा कि अधिकांश चीजों की पहचान विमानों, गुब्बारों, ड्रोन और मौसम की घटनाओं के रूप में की जाती है, लेकिन उन्हें पूरी तरह से समझने के लिए और अधिक वैज्ञानिक अनुसंधान की आवश्यकता है।
Next Story