विश्व

एलेक्सा से हुई गड़बड़, बाल-बाल बची बच्ची की जान, दिया था ये खतरनाक चैलेंज

Gulabi
30 Dec 2021 3:47 PM GMT
एलेक्सा से हुई गड़बड़, बाल-बाल बची बच्ची की जान, दिया था ये खतरनाक चैलेंज
x
अमेजन के स्मार्ट डिवाइस एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट का इस्तेमाल आमतौर पर लोग अपनी सुविधा के लिए करते हैं
वाशिंगटन: अमेजन के स्मार्ट डिवाइस एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट का इस्तेमाल आमतौर पर लोग अपनी सुविधा के लिए करते हैं। लेकिन हाल ही में इस डिवाइस ने एक 10 साल की बच्ची की जान को खतरे में डाल दिया। एलेक्सा ने बच्ची को बिजली के प्लग से लगे चार्जर को सिक्के से छूने का चैलेंज दिया। जब इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो खुद एलेक्सा की कंपनी अमेजन ने इस गलती के लिए माफी मांगी।
ट्विटर यूजर की शिकायत के बाद अमेजन ने एलेक्सा को अपडेट किया है ताकि भविष्य में ऐसे खतरों से बचा जा सके। क्रिस्टिन लिवडाल ने एलेक्सा की गलती के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनकी 10 साल की बच्ची ने एलेक्सा से एक चैलेंज देने के लिए कहा था। इस पर एलेक्सा ने कहा, 'यह चैलेंज बहुत आसान है।' डिवाइस ने बच्ची को फोन के चार्जर को आधा प्लग के भीतर लगाने के बाद बटन ऑन करने के लिए कहा। इसके बाद प्लग के आधे निकले हिस्से को धातु के सिक्के से छूने का चैलेंज दिया।
खतरे में पड़ सकती थी जान
इससे बच्ची को करेंट लगना का खतरा था। झटका तेज होने पर मासूम की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। क्रिस्टिन ने बताया उनकी बच्ची ने समझदारी दिखाते हुए सिक्का प्लग में नहीं लगाया। ट्विटर पर इसकी शिकायत करने के बाद लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जमकर आलोचना की जिसके बाद अमेजन ने माफी मांगते हुए इसमें सुधार किया।
बग के कारण एलेक्सा से हुई गड़बड़
कुछ यूजर्स ने इस घटना पर हैरानी जताई तो कुछ ने इसे मजाक में टाल दिया। कंपनी ने इस घटना पर अपनी सफाई भी जारी की है, जिसमें अमेजन ने कहा कि यह दरअसल एक बग के कारण हुआ। बयान में अमेजन ने कहा कि इस गलती को सुधार लिया गया है। भविष्य में एलेक्सा इस तरह के खतरनाक चैलेंज नहीं देगा। इसके बाद भी कई यूजर्स ने इस तरह के डिवाइस पर भरोसा करने से इनकार किया है।
Next Story