विश्व

मध्य पूर्व के बड़े हिस्से में उड़ान भरने से बच रही एयरलाइंस, लागत में हो रहा इजाफा

jantaserishta.com
22 Jun 2025 4:52 PM IST
मध्य पूर्व के बड़े हिस्से में उड़ान भरने से बच रही एयरलाइंस, लागत में हो रहा इजाफा
x
नई दिल्ली: अमेरिका की ओर से रविवार को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले किए जाने के बाद से मध्य पूर्व में हवाई यातायात को चुनौतियों का समाना करना पड़ा है। बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के कारण एयरलाइंस अब इस क्षेत्र के हवाई क्षेत्र के बड़े हिस्से से उड़ान भरने से बच रही हैं, जिसके कारण उड़ानों में देरी हो रही है, उड़ान का समय बढ़ रहा है और लागत बढ़ रही है।
फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस फ्लाइटरडार24 के अनुसार, कमर्शियल विमान ईरान, इराक, सीरिया और इजरायल जैसे देशों के ऊपर से उड़ान भरने से बच रहे हैं और अपना मार्ग परिवर्तित कर रहे हैं। इसके बजाय, वे कैस्पियन सागर, मिस्र या सऊदी अरब जैसे सुरक्षित क्षेत्रों से होकर लम्बे रास्ते अपना रहे हैं।
इस बदलाव के कारण ईंधन की खपत बढ़ रही है और उड़ान संचालन महंगा हो रहा है। फ्लाइटरडार24 के द्वारा सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर शेयर की गई पोस्ट में कहा गया, "अमेरिकी हमलों के बाद कमर्शियल विमान उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में उड़ान भरने से बच रहे हैं, पिछले सप्ताह लागू किए गए हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों का पालन कर रहे हैं।
मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, क्योंकि मिसाइल और ड्रोन हमले बढ़ रहे हैं। एविएशन रिस्क मॉनिटरिंग ग्रुप सेफ एयरस्पेस ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी हमलों से मध्य पूर्व के पास उड़ान भरने वाली अमेरिकी एयरलाइनों के लिए जोखिम बढ़ सकता है।
हालांकि अभी तक नागरिक विमानों को कोई सीधा खतरा नहीं है, लेकिन समूह ने कहा कि ईरान अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर या हिजबुल्लाह जैसे अपने सहयोगियों का इस्तेमाल करके जवाब दे सकता है।
सेफ एयरस्पेस ने यह भी चेतावनी दी है कि बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे अन्य खाड़ी देशों को भी खतरा बढ़ सकता है। इजरायल की मुख्य एयरलाइनों (एल अल, अर्किया और इसरेयर) ने इजरायली नागरिकों को वापस घर लाने के लिए बचाव उड़ानें चलाना बंद कर दिया है। एल अल ने यह भी घोषणा की कि उसकी नियमित वाणिज्यिक उड़ानें कम से कम 27 जून तक निलंबित रहेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story