विश्व

ADIZ के दक्षिण-पश्चिम सेक्टर में दिखे विमान, अप्रैल में 7वीं बार की घुसपैठ

Neha Dani
10 April 2022 5:04 AM GMT
ADIZ के दक्षिण-पश्चिम सेक्टर में दिखे विमान, अप्रैल में 7वीं बार की घुसपैठ
x
जिसका बीजिंग द्वारा बार-बार विरोध किया गया है। चीन ने धमकी दी है कि ताइवान की आजादी का मतलब युद्ध है।

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर चीन के चार सैन्य विमानों ने शुक्रवार को ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश किया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, शेनयांग जे-11 लड़ाकू जेट, शानक्सी वाई-8 ईडब्ल्यू इलेक्ट्रानिक युद्धक विमान, सीएआईसी डब्ल्यूजेड-10 हेलीकाप्टर और रूसी निर्मित एमआई-17 कार्गो हेलीकाप्टर शामिल थे।

ADIZ के दक्षिण-पश्चिम सेक्टर में दिखे विमान
दरअसल, विमान ताइवान के ADIZ के दक्षिण-पश्चिम सेक्टर में दिखाई दिए। जिसके बाद ताइवान की ओर से चीनी विमानों को क्षेत्र छोड़ने की चेतावनी दी गई। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने विमान की गतिविधियों की निगरानी के लिए वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली तैनात की है। अप्रैल माह में ये सातवी बार है कि जब जब चीनी विमानों को ADIZ के दक्षिण-पश्चिम सेक्टर में देखा गया है। ताइवान न्यूज ने बताया कि घुसपैठ को व्यापक रूप से चीन द्वारा ताइवान की वायु रक्षा बलों को कम करने के प्रयासों के रूप में वर्णित किया गया है।
ताइवान पर पूर्ण संप्रभुता का दावा करता है चीन
ताइवान समाचार के अनुसार, ADIZ एक ऐसा क्षेत्र है जो किसी देश के हवाई क्षेत्र से आगे तक फैला हुआ है। जहां हवाई यातायात नियंत्रक आने वाले विमानों से खुद की पहचान करने के लिए कहा जाता है। आपको बता दें कि बीजिंग ताइवान पर पूर्ण संप्रभुता का दावा करता है। जबकि दोनों पक्ष सात दशकों से अधिक समय से अलग-अलग शासित हैं, इस तथ्य के बावजूद भी वह यह दावा करता है। यह देश चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है जिसमें लगभग दो करोड़ 40 लाख लोगों रहते हैं। दूसरी ओर, ताइपे ने अमेरिका सहित अन्य देशें के साथ रणनीतिक संबंधों को बढ़ाकर चीनी आक्रामकता का मुकाबला किया है, जिसका बीजिंग द्वारा बार-बार विरोध किया गया है। चीन ने धमकी दी है कि ताइवान की आजादी का मतलब युद्ध है।

Next Story