विश्व

जर्मनी में हड़ताल से हवाई यात्रा प्रभावित, 13 एयरपोर्ट पर 3400 उड़ानें रद्द

Uma Verma
10 March 2025 5:03 PM IST
जर्मनी में हड़ताल से हवाई यात्रा प्रभावित, 13 एयरपोर्ट पर 3400 उड़ानें रद्द
x

जर्मनी : जर्मनी में कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल के चलते 13 प्रमुख एयरपोर्ट पर हवाई सेवा ठप हो गई है। इस हड़ताल का असर करीब 5 लाख यात्रियों पर पड़ा है, जिन्हें अपनी उड़ानों को रद्द या पुनर्निर्धारित करना पड़ा।

क्यों हो रही है हड़ताल?

सैलरी बढ़ाने और बेहतर कार्यस्थलों की मांग को लेकर 25 लाख से ज्यादा कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
हड़ताल में ग्राउंड स्टाफ, पायलट और केबिन क्रू सहित कई विमानन कर्मचारी शामिल हैं।
यूनियनों का कहना है कि बढ़ती महंगाई और कार्यस्थल पर दबाव के कारण वेतन वृद्धि जरूरी है।

किन एयरपोर्ट्स पर पड़ा सबसे ज्यादा असर?

फ्रैंकफर्ट, म्यूनिख, बर्लिन, हैम्बर्ग, डसेलडोर्फ, कोलोन, स्टटगार्ट समेत कुल 13 एयरपोर्ट प्रभावित हुए हैं।
करीब 3400 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं, जिससे यूरोप और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

सरकार और यूनियन के बीच बातचीत जारी

जर्मन सरकार और हड़ताली कर्मचारी यूनियन के बीच सैलरी बढ़ोतरी को लेकर चर्चा चल रही है।
यूनियन मांग कर रही है कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ते समेत 10% वेतन वृद्धि दी जाए
अगर सरकार और यूनियन के बीच जल्द समझौता नहीं हुआ तो हड़ताल और लंबी चल सकती है

यात्रियों को हो रही परेशानी

लाखों यात्रियों को ट्रेन और बस जैसी वैकल्पिक यात्रा सेवाओं की ओर रुख करना पड़ा
कई यात्रियों को होटलों में ठहरने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे होटल बुकिंग की दरों में भी उछाल आया।


Next Story