विश्व

यूक्रेन में नौ क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी

mukeshwari
4 Jun 2023 6:35 PM GMT
यूक्रेन में नौ क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी
x

मॉस्को/कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव और देश के नौ क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है।

यह जानकारी रविवार को देश के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय के अनुसार चेर्निहाइव और सुमी क्षेत्रों में चेतावनी 00:14 (21:14 जीएमटी) पर जारी की गई। बाद में एक बजकर 01 मिनट पर पोल्टावा क्षेत्र में, आधे घंटे बाद निप्रो और खार्किव क्षेत्रों में, और थोड़ी देर बाद माइकोलाइव, ओडेसा, चर्कासी और किरोवोह्रद क्षेत्रों में चेतावनी जारी की गई।

कीव में एक बजकर 48 मिनट पर हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई। कीव द्वारा नियंत्रित ज़ापोरिज़्ज़िया और खेरसॉन क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी भी प्रभावी थी। उल्लेखनीय है कि क्रीमिया पुल पर हमले के दो दिन बाद 10 अक्टूबर को रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर हमला शुरू किया। पूरे यूक्रेन में बिजली, रक्षा उद्योग, सैन्य कमांड और संचार सुविधाओं पर हमले किए गए। तब से, हर दिन, कभी-कभी पूरे देश में हवाई हमले की चेतावनी जारी की जाती है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story