विश्व

जंग का आज चौथा दिन! यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर Air India की फ्लाइट दिल्ली पहुंची

jantaserishta.com
27 Feb 2022 10:20 AM IST
जंग का आज चौथा दिन! यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर Air India की फ्लाइट दिल्ली पहुंची
x

नई दिल्ली: यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारत सरकार का अभियान जारी है. लिहाजा रविवार को यूक्रेन से उड़ा Air India का विमान भारत पहुंच चुका है. जानकारी के मुताबिक फ्लाइट दिल्ली में लैंड कर चुकी है. इस फ्लाइट में 240 लोगों को लाया गया है. बता दें कि अब तक यूक्रेन से कुल 709 लोगों को यहां लाया गया है. ये फ्लाइट हंगरी के रास्ते से आई है.

यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर कई देशों ने पाबंदियां लगाना शुरू कर दिया है. लिहाजा अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की संपत्ति फ्रीज करने का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब पुतिन ने भी इसका पलटवार करते हुए कहा है कि वह भी विदेशियों और विदेशी कंपनियों की संपत्ति फ्रीज करके अपने लोगों और कंपनियों की संपत्ति की अंतरराष्ट्रीय जब्ती का जवाब देगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story