विश्व

एयर इंडिया और ताइवान की एयरलाइन स्टारलक्स ने किया इंटरलाइन पार्टनरशिप का ऐलान, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

jantaserishta.com
8 Oct 2025 3:50 PM IST
एयर इंडिया और ताइवान की एयरलाइन स्टारलक्स ने किया इंटरलाइन पार्टनरशिप का ऐलान, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
x
नई दिल्ली: भारत की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने आज ताइवान की स्टारलक्स एयरलाइंस के साथ एक नई इंटरलाइन पार्टनरशिप की घोषणा की है। इससे पूरे एशिया में यात्रा करने वाले लोगों को एक और एयरलाइन का विकल्प मिलेगा।
दोनों एयरलाइनों के बीच हुए इस समझौते के बाद एयर इंडिया और स्टारलक्स की उड़ानों की सेवा का लाभ उठाने के लिए एक ही टिकट बुक करनी होगी। एक ही एयरलाइन की टिकट बुकिंग के जरिए आपको दोनों में से किसी भी एयरलाइन की सर्विस का लाभ मिल सकेगा।
एयर इंडिया के यात्री हांगकांग, बैंकॉक, सिंगापुर, हो ची मिन्ह सिटी और कुआलालंपुर जैसे दक्षिण पूर्व एशियाई शहरों से होते हुए ताइपे पहुंच सकेंगे। इसके अलावा, स्टारलक्स के ग्राहक हांगकांग, बैंकॉक, सिंगापुर, हो ची मिन्ह सिटी और कुआलालंपुर में साझा गेटवे के माध्यम से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट का आनंद ले सकेंगे।
एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कहा, "हमें स्टारलक्स एयरलाइंस के साथ साझेदारी करने में खुशी है, जो ताइवान की एक फुल-सर्विस लक्जरी एयरलाइन है। यह समझौता एयर इंडिया की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम अपने यात्रियों को प्रीमियम अनुभव प्रदान करने के लिए हमेशा प्रयासरत हैं।"
ताइवान की स्टारलक्स एयरलाइंस एक बुटीक इंटरनेशनल एयरलाइन है, जो ताइवान से अमेरिका, जापान, मकाऊ, हांगकांग, वियतनाम, थाईलैंड, फिलीपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर तक 30 से ज्यादा मार्गों पर सर्विस देती है।
बता दें, इस इंटरलाइन पार्टनरशिप के तहत फ्लाइट्स की बुकिंग दुनिया भर के ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से पहले से ही उपलब्ध है। इसके अलावा, एयर इंडिया ने घोषणा की है कि इस नई साझेदारी के लिए बुकिंग जल्द ही सीधे उसकी आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध होगी, ताकि सफर करने वाले यात्रियों को आसानी हो। इसके अलावा दोनों एयरलाइनों के बीच सामान के ट्रांसफर में भी कोई परेशानी नहीं आएगी और ठहराव के दौरान बैग की दोबारा चेकिंग कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story