विश्व

एयर होस्टेस पर चोरी का आरोप, यात्री को ऐसे चला पता

jantaserishta.com
14 July 2022 11:35 AM IST
एयर होस्टेस पर चोरी का आरोप, यात्री को ऐसे चला पता
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक एयर होस्टेस पर विमान में सवार पैसेंजर के बैग से सात लाख रुपये कैश चुराने का आरोप लगा है. पैसेंजर बिजनेस क्लास में सफर कर रहा था. उतरने से पहले वो अपना रुपयों से भरा बैग विमान में भूल गया था. लेकिन जब बैग उसे वापस मिला तो उसमें से कैश गायब था.

फिलहाल, 35 साल की एयर होस्टेस करीना पारयगिना (Karina Parygina) के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं. 'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, करीना पारयगिना पर एक पैसेंजर से कथित तौर पर 7 लाख 20 हजार रुपये से अधिक नकद चुराने के बाद एक्शन लिया गया.
बताया गया कि बिजनेसमैन ओलेग अबारा Aeroflot Flight से तुर्की से मॉस्को पहुंचे थे. ओलेग के पास एक छोटा बैग था, जिसमें 9000 डॉलर कैश थे. लेकिन मॉस्को एयरपोर्ट पर उतरते वक्त वो इस बैग को विमान के अंदर ही भूल गए. कुछ समय बाद जब उन्हें याद आया तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
सीसीटीवी के जरिए ओलेग के बैग की तलाश शुरू हुई. पता चला कि गुमशुदा बैग को एयरपोर्ट पर जमा करने से पहले एयर होस्टेस करीना पारयगिना उसे अपने साथ विमान के बाथरूम में ले गई थीं. यहां उन्होंने बैग से कैश निकाल लिया और फिर उसे अधिकारियों को सौंप दिया.
मामले में पुलिस ने एयर होस्टेस के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही पैसे पैसेंजर को वापस करवा दिए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, अगर एयर होस्टेस इस केस में दोषी पाई जाती हैं, तो उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. साथ ही सजा भी हो सकती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story