विश्व

नाइजीरिया में वायु सेना का विमान कुछ दिनों से लापता, बोको हराम ने हमले का किया दावा

Neha Dani
3 April 2021 4:52 AM GMT
नाइजीरिया में वायु सेना का विमान कुछ दिनों से लापता, बोको हराम ने हमले का किया दावा
x
शायद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान चल रहा है।

नाइजीरियाई अधिकारियों ने कहा कि सैनिकों की मदद के लिए एक अभियान पर गए वायु सेना के एक लड़ाकू विमान का कुछ दिनों पहले बोर्नो राज्य में संपर्क टूट गया था।

जिहादी समूह बोको हराम ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि उसने विमान को मार गिराया था। जिहादी गतिविधि पर नजर रखने वाले 'साइट' खुफिया समूह ने यह जानकारी दी।
बोको हराम ने एक वीडियो जारी की है कि जिसमें एक विमान में हवा में विस्फोट होते हुए दिख रहा है। इसमें एक व्यक्ति का शव भी दिखाया गया है जिसे बोको हराम ने विमान का पायलट बताया है।
विमान पर लिखी नाइजीरिया वायु सेना की जानकारियां अल्फा-जेट के पंजीकरण नंबर से मिलती है। वायु सेना ने बताया कि यह विमान बुधवार को लड़ाकू अभियान के दौरान लापता हो गया था।
वायु सेना के प्रवक्ता एयर कोमोडोर एडवर्ड गाबवेट ने एक बयान में बताया कि अल्फा-जेट का बोर्नो राज्य में रडार से संपर्क टूट गया था।
वायु सेना ने शुक्रवार को कहा कि चालक दल के दो सदस्यों के साथ उड़ान भर रहा विमान शायद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसने बताया कि खोज एवं बचाव अभियान चल रहा है।


Next Story