विश्व
विमान की हेलीकॉप्टर से हवा में टक्कर, LIVE वीडियो सामने आया, मची खलबली
jantaserishta.com
30 Jan 2025 9:11 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास PSA एयरलाइंस के एक विमान की बीच आसमान में हेलिकॉप्टर से टक्कर हो गई. इस टक्कर के बाद विमान नदी में क्रैश कर गया.
यह हादसा उस समय हुआ, जब प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड करने जा रहा था. इस हादसे में किसी के मरने की फिलहाल कोई खबर नहीं है. लेकिन एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही रोक दी गई है. प्लेन की जिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हुई, वह Sirosky H-60 हेलिकॉप्टर था.
इस हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. डीसी पुलिस का कहना है कि प्लेन की जिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हुई, वह मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट का नहीं था. वॉशिंगटन डीसी के सीनेटर जेरी मोरन ने कहा कि खबर मिली है कि कंसास से आ रहा प्लेन क्रैश हो गया है.
Webcam at the Kennedy Center caught an explosion mid-air across the Potomac. https://t.co/v75sxitpH6 pic.twitter.com/HInYdhBYs5
— Alejandro Alvarez (@aletweetsnews) January 30, 2025
Tagsअमेरिकावॉशिंगटन डीसीरीगन नेशनल एयरपोर्टविमानविमान हादसाUSAWashington DCReagan National AirportAirplaneAirplane Crash
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





