US से व्यापार विवाद पर समझौता प्राथमिकता, नहीं बनी बात तो EU उठाएगा जवाबी कदम

World वर्ल्ड: यूरोपीय संघ (EU) ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ व्यापार संबंधी विवाद का समाधान बातचीत के जरिए करना चाहता है, लेकिन अगर बात नहीं बनी तो वह जवाबी कदम उठाने को तैयार है। EU के आर्थिक मामलों के आयुक्त वल्दिस डोम्ब्रोव्स्किस ने वाशिंगटन में IMF और वर्ल्ड बैंक की मीटिंग में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि EU ने पहले ही अमेरिकी LNG की खरीद और कुछ वस्तुओं पर शुल्क घटाने का प्रस्ताव दिया है और अब अमेरिका से स्पष्टता की उम्मीद है।
उन्होंने यह भी बताया कि यूरोपीय संघ अमेरिका को अपना सबसे गहरा और महत्वपूर्ण साझेदार मानता है और दोनों के बीच 9.5 ट्रिलियन डॉलर का आर्थिक संबंध है। EU अभी 76 देशों के साथ व्यापार समझौते कर चुका है और भारत, थाईलैंड, फिलीपींस, इंडोनेशिया व UAE के साथ बातचीत जारी है। EU अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन पहले ही कह चुकी हैं कि ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीति पर जवाबी कदमों के सभी विकल्प खुले हैं।





