विश्व

कानूनी चुनौतियां खत्म होने के बाद...क्या ट्रंप के दोस्‍त व्लादिमीर पुतिन जो बाइडन को देंगे बधाई ? 

Neha Dani
10 Nov 2020 6:42 AM GMT
कानूनी चुनौतियां खत्म होने के बाद...क्या ट्रंप के दोस्‍त व्लादिमीर पुतिन जो बाइडन को देंगे बधाई ? 
x
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाइडन को राष्ट्रपति चुने जाने की अब तक बधाई नहीं दी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बाइडन को राष्ट्रपति चुने जाने की अब तक बधाई नहीं दी है। क्रेमलिन ने बताया कि अमेरिकी में चुनावों को लेकर जब तक आधिकारिक परिणामों की घोषणा और कानूनी चुनौतियां खत्म नहीं हो जातीं तब तक रूसी राष्ट्रपति की ओर से बधाई संदेश नहीं दिया जाएगा। बता दें कि पुतिन ने अब तक बाइडन की जीत पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडन को जीत मिली है। भारतीय मूल की कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है। वहीं, वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रक्रिया में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए खुद की जीत का दावा कर दिया था।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था- 'पर्यवेक्षकों को काउंटिंग रूम में घुसने की इजाजत नहीं दी गई। मैंने चुनाव जीता है। मुझे 7 करोड़ 10 लाख वोट मिले हैं। सबसे बुरी बात यह है कि पर्यवेक्षकों को काउंटिंग रूम देखने की इजाजत नहीं दी गई। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। बड़ी संख्या में मेल इन बैलेट्स को लोगों तक पहुंचाया गया, जबकि उन्होंने यह नहीं मांगा था।'


Next Story