विश्व

शादी के बाद मौत के सफर पर निकला कपल, युवक ने तोड़ा दम

jantaserishta.com
15 July 2022 12:07 PM IST
शादी के बाद मौत के सफर पर निकला कपल, युवक ने तोड़ा दम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक शख्स पत्नी के साथ हनीमून पर थाईलैंड गया. लेकिन वहां समुद्र में नहाने के दौरान वो हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में उसकी जान चली गई. 34 साल का ये शख्स पानी में 'चेतावनी लाइन' को पार कर स्विमिंग करने पहुंच गया था, जिसके चलते वो समुद्र में बह गया.

इस शख्स का नाम अली मोहम्मद मियां है. अली ब्रिटेन के रहने वाले थे. 12 जुलाई को वो अपनी हनीमून ट्रिप पर थाईलैंड के Phuket आइलैंड पहुंचे थे. अली पत्नी संग यहां एक फाइव स्टार रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे.
इसी दौरान अली समुद्र में नहाने निकल पड़े. उनके साथ 55 साल का एक स्थानीय शख्स भी था. स्विमिंग करते-करते अली 'चेतावनी लाइन' को पार कर गए और समुद्र की तेज लहरें उन्हें बहा ले गईं. खोजबीन के बाद सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने अली और उनके साथ गए शख्स को मृत घोषित कर दिया.
'मिरर यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद पुलिस अधिकारी ने अली की मौत की खबर ब्रिटिश अम्बेसी को पहुंचा दी. अधिकारी ने बताया कि हमें शाम 5 बजे इमरजेंसी कॉल आई थी. हमारे लोगों ने दो लोगों को समुद्र से रेस्क्यू किया. उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, समुद्र में 'वार्निंग साइन' बनाए गए थे, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों शख्स इसे पार कर गए थे. भारी बारिश के चलते वो समुद्री लहरों में फंस गए और बाद में उनकी मौत हो गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story