विश्व
खान यूनिस के बाद अब आईडीएफ की राफा में जमीनी आक्रमण की तैयारी
jantaserishta.com
8 April 2024 10:11 AM IST

x
तेल अवीव: इजराइली रक्षा बल (आईडीएफ) दक्षिणी गाजा में खान यूनिस ऑपरेशन समाप्त करने के बाद अब राफा मेें सैन्य अभियान की तैयारी कर रहा है। इजराइली रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि राफा में जमीनी आक्रमण की तैयारी की जा रही है।
इज़राइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने रविवार को आईडीएफ के 98वें डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और राफा ऑपरेशन पर चर्चा की। अमेरिका और अन्य पश्चिमी शक्तियों सहित इज़राइल के सहयोगियों ने इज़राइल से कहा है कि वह राफा में जमीनी आक्रमण न करे, इससे नागरिकों को बहुत नुकसान होगा।
गौरतलब है कि राफा एक घनी आबादी वाला इलाका है। एक अनुमान के मुताबिक यहां 1.3 मिलियन लोग रहते हैं। मिस्र के राष्ट्रपति, अब्देल फतह अल-सिसी ने मार्च में मिस्र की यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से संभावित राफा ऑपरेशन पर चिंता व्यक्त की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





