विश्व
कितनी डेट के बाद किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाना सही? टीवी प्रेजेंटर के जवाब ने चौंकाया
Rounak Dey
21 Jan 2022 9:31 AM IST

x
एक-दूसरे को समझें और जब सहज महसूस करें बात आगे बढ़ाएं'.
कितने दिन तक किसी रिलेशन में रहने के बाद सेक्स करना सही है? इस सवाल का कोई निश्चित जवाब नहीं है, लेकिन ब्रिटिश टीवी प्रिजेंटर एलरिका जॉनसन (British Presenter Ulrika Jonsson) का मानना है कि फर्स्ट डेट (First Date) पर ही सारी सीमाएं टूट जानी चाहिए. एक मीडिया आउटलेट से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहली डेट सेक्स के लिए सबसे सही समय होता है. उन्होंने कहा, 'एक अच्छी डेट क्या है? वही, जो सेक्स के साथ खत्म हो'.
शार्लेट यॉर्क का थ्री डेट रूल
आमतौर पर पहली ही डेट पर सेक्स करने के लिए महिलाएं कम तैयार होती हैं. इसके बजाए वो फेमस टीवी सीरीज सेक्स एंड द सिटी (Sex and the City) की शार्लेट यॉर्क के थ्री डेट रूल को फॉलो करती हैं. जिसमें दिखाया गया है कि तीसरी डेट सेक्स के लिए सबसे सही होती है. बता दें कि इस सीरीज में क्रिस्टिन डेविस (Kristin Davis) ने शार्लेट का कैरेक्टर प्ले किया था. हालांकि, पिछले कुछ वक्त में महिलाओं की सोच में भी बदलाव आया है, लेकिन फिर भी पहली ही मुलाकात में हमबिस्तर होने से वो कतराती हैं.
Survey में सामने आई ये बात
कुछ साल पहले किए गए YouGov के एक सर्वेक्षण में पांच में से एक शख्स ने फर्स्ट डेट में ही सेक्स की बात कबूली थी. सर्वे डेटा के मुताबिक, करीब 28 प्रतिशत पुरुषों ने पहली ही मुलाकात में संबंध बनाने की इच्छा दर्शाई थी, जबकि केवल 7% महिलाएं ही इसके लिए तैयार थीं. सर्वे में यह भी सामने आया था कि लगभग 12 फीसदी लोग थ्री डेट रूल को फॉलो करते हैं और 15 प्रतिशत सेक्स के लिए तब तक इंतजार करना पसंद करते हैं, जब तक कि उन्हें एक-दूसरे से प्यार न हो जाए. महज 5% ही ऐसे मिले जिन्होंने कहा कि वो शादी के बाद ही इस बारे में सोचेंगे.
क्या कहती हैं Dating Coach?
डेटिंग कोच Hayley Quinn सेक्स के मामले में एलरिका जॉनसन की थ्योरी से जुदा सोच रखती हैं. उन्होंने कहा, 'ये एक, दो या 10 डेट की बात नहीं है, ये बात है कि आप दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध बनाने में कब सहज महसूस करते हैं'. उन्होंने आगे कहा कि फिजिकल इंटिमेसी के लिए कोई नियम नहीं होता और यदि कोई आपकी इच्छा के विपरीत जल्दबाजी करता है, तो उससे सावधान हो जाना चाहिए. Quinn ने कहा, 'किसी व्यक्ति के साथ सेक्स निजी फैसला है और ये किसी नियम पर आधारित नहीं हो सकता'.
'थोड़ा इंतजार करना ही बेहतर'
डेटिंग कोच ने कहा कि सेक्स के मामले में थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहता है, क्योंकि आपको एक-दूसरे को समझने का मौका मिल जाता है. हालांकि, यदि दोनों कैजुएल डेटिंग का आनंद उठा रहे हैं, तो फिर इंतजार करने का कोई मतलब नहीं. Quinn ने कहा, 'यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप बनाना चाहते हैं और ऐसा न होने पर आपको दुख पहुंचेगा तो बेहतर है शारीरिक संबंध बनाने से पहले इंतजार करें. एक-दूसरे को समझें और जब सहज महसूस करें बात आगे बढ़ाएं'.
Next Story





