विश्व
हमास की कार्रवाई के बाद इजरायल ने राफा पर किए हवाई हमले, 16 लोगों की मौत
jantaserishta.com
6 May 2024 9:02 AM IST

x
तेल अवीव: हमास के रॉकेट हमले के बाद इजरायल की सेना ने सोमवार को राफा में हवाई हमले किए, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हवाई हमले में एक परिवार के नौ लोग और दूसरे परिवार के सात सदस्य मारे गए।
हमास ने दक्षिणी इजरायल में केरेम शालोम के पास हमला किया था। इसके जवाब में इजरायल ने ये कार्रवाई की है। हमास के हमले में इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के तीन सैनिक मारे गए और 11 सैनिक घायल हो गए। जबकि घायलों में 931 बटालियन के जवान और शेक्ड बटालियन का एक जवान शामिल है।
आईडीएफ के अनुसार, हमला राफा क्षेत्र से सुबह-सुबह किया गया। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के उच्च पदस्थ सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि युद्ध कैबिनेट सोमवार को बैठक करेगी और राफा पर जमीनी हमले पर फैसला करेगी। रक्षा मंत्री योव गैलेंट और बिना पोर्टफोलियो वाले मंत्री बेनी गैंट्ज़ दिन में बाद में होने वाली युद्ध कैबिनेट में हिस्सा लेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में काहिरा में हुई अप्रत्यक्ष मध्यस्थता वार्ता में इजरायल ने अपनी जेलों में बंद 600 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में हमास की हिरासत में मौजूद अपने कम से कम 33 बंधकों को रिहा करने पर जोर दिया था।
केरेम शालोम क्रॉसिंग पर हमास के हमले में तीन आईडीएफ सैनिकों की मौत और इजरायल की जवाबी कार्रवाई से काहिरा में शांति वार्ता की प्रगति प्रभावित होने की संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





