विश्व
Bill Gates से तलाक लेने के बाद मेलिंडा अपने बच्चों के साथ गईं कैरेबियन प्राइवेट आइलैंड...एक दिन का इतना है किराया
Rounak Dey
17 May 2021 2:04 PM IST

x
फोएबे अदेले गेट्स हैं. वहीं बेटे का नाम रोरी जॉन गेट्स है.
27 साल के वैवाहिक जीवन के बाद अरबपति कपल बिल गेट्स (Bill Gates) और मेलिंडा गेट्स (Melinda Gates) ने हाल ही में अपने रास्ते जुदा कर लिए. बिल गेट्स ने ट्विटर पर लिखा कि अब हम एक साथ आगे नहीं बढ़ सकते हैं. काफी सोच-विचार के बाद हमने इस संबंध को खत्म करने का फैसला किया है. इस घोषणा के बाद मेलिंडा अपने बच्चों के साथ एक कैरेबियन प्राइवेट आइलैंड पर चलीं गईं. इस आइलैंड का एक दिन का किराया 1,32,000 अमेरिकी डॉलर यानि कि करीब 97 लाख रुपये है. इन फोटो के जरिए जानें कि तमाम लग्जरी फैसिलिटी वाला यह आइलैंड कितना खूबसूरत है.
इसलिए कैलीविग्नी आइलैंड गईं मेलिंडा
पता चला है कि मेलिंडा गेट्स ने मीडिया से बचने के लिए अपने तीनों बच्चों के साथ ग्रेनाडा के कैलिविग्नी आइलैंड (Calivigny Island) जाने का फैसला किया. जाहिर है पूरी दुनिया में मशहूर इस कपल के अलग होने की खबरें मीडिया में छाएंगी और मीडिया उन तक पहुंचने की कोशिश करेगा.
कौन-कौन था मेलिंडा गेट्स के साथ
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिल गेट्स को छोड़कर परिवार के सभी सदस्य मेलिंडा के साथ ग्रेनाडा के इस लग्जरी आइलैंड पर गए.
प्रक्रिया पूरी होने तक किया इंतजार
मेलिंडा गेट्स आइलैंड पर तब गईं, जब वकीलों ने उनके और उनके पति बिल गेट्स के तलाक के मामले को पूरी तरह निपटा दिया.
दुनिया का खास रिसॉर्ट है कैलीविग्नी
कैलिविग्नी दुनिया के सबसे खास हॉलिडे रिसॉर्ट्स में से एक है. यह द्वीप ग्रेनेडा में हवाई अड्डे के बहुत पास स्थित है. यहां के लिए पूरे साल लंदन, मियामी और न्यूयॉर्क से सीधी उड़ानें रहतीं हैं.
...लेकिन फाउंडेशन के लिए करते रहेंगे काम
बिल और मेलिंडा गेट्स परोपकारी काम करने वाली संस्था बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के ट्रस्टी हैं. इसे साल 2000 में लॉन्च किया गया था. बिल और मेलिंडा की मुलाकात 1987 में माइक्रोसॉफ्ट में हुई थी. मेलिंडा ने प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर कंपनी ज्वाइन की थी. दोनों के बीच एक बिजनेस डिनर के मौके पर बातचीत हुई और फिर नजदीकियां बढ़ने के बाद दोनों ने शादी कर ली.
गेट्स कपल की हैं 2 बेटियां और 1 बेटा
बिल और मेलिंडा गेट्स की 2 बेटियां और 1 बेटा है. बेटियां कैथेराइन गेट्स और फोएबे अदेले गेट्स हैं. वहीं बेटे का नाम रोरी जॉन गेट्स है.
Next Story





