विश्व

VIDEO: पुरे एक साल बाद वुहान आई पटरी पर, क्लब में मची धूम-धड़ाका, रात भर चलती रही पार्टी

Neha Dani
22 Jan 2021 7:46 AM GMT
VIDEO: पुरे एक साल बाद वुहान आई पटरी पर, क्लब में मची धूम-धड़ाका, रात भर चलती रही पार्टी
x
चीन के वुहान में जिंदगी वापस पटरी पर लौट रही है।

चीन के वुहान में जिंदगी वापस पटरी पर लौट रही है। 'मंकी क्लब' की पिछली रात इसका गवाह है। दरअसल, गुरुवार पूरी रात यहां के क्लब में लोगों ने पार्टी की। 2019 के अंत में चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत हुई थी और 2-3 माह के भीतर ही इसने पूरी दुनिया को चपेट में ले लिया। 11 मार्च 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया।




हालांकि इस महामारी की समस्या से निजात पाने के लिए वैक्सीन विकसित हो चुकी है और कई देशों में वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हो गया है। बता दें कि कोरोना वायरस के स्रोत का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम वुहान पहुंची। वुहान स्थित लैब के वैज्ञानिकों ने माना है कि रहस्‍यमय गुफाओं से चमगादड़ के नमूने लेते समय उन्‍हें कुछ चमगादड़ों ने काट लिया था।


Next Story