
x
लाइफगार्ड राइडर विलियम्स की बहादुरी पर ट्रंप ने जताया गर्व
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समुद्र की खतरनाक लहरों से एक भारतीय-अमेरिकी बच्चे की जान बचाने वाले 16 वर्षीय लाइफगार्ड राइडर विलियम्स को व्हाइट हाउस में सम्मानित किया। इस दौरान ट्रंप ने लाइफगार्ड की बहादुरी की सराहना करते हुए उसे “सच्चा हीरो” बताया।
यह घटना कैलिफोर्निया के सांता क्रूज स्थित सीब्राइट स्टेट बीच की है, जहां जुलाई में 10 वर्षीय भारतीय मूल के बच्चे नाथेनियल राय को समुद्र की तेज लहरें बहाकर ले गई थीं। उस समय राइडर विलियम्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में उतरकर बच्चे को बचाया था। बचाव अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
घटना के मुताबिक, समुद्र में 8 से 10 फीट ऊंची लहरों के बीच बच्चा मुश्किल में फंस गया था। राइडर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया और सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की। बाद में एक अन्य लाइफगार्ड की मदद से बच्चे को किनारे तक लाया गया।
व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने राइडर विलियम्स और नाथेनियल राय दोनों से मुलाकात की। ट्रंप ने कहा कि राइडर का साहस बेहद प्रशंसनीय है और दुनिया ने उसकी बहादुरी देखी है। उन्होंने वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इसे दोबारा देखा क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि इतनी खतरनाक स्थिति में भी एक युवा लाइफगार्ड ने ऐसा कदम उठाया।
🇺🇸| En un momento conmovedor, el Presidente Trump mira a los ojos al niño de 10 años Nathaniel Rai (salvado de las olas por un héroe de 16 años) y le dice:“Dios te estaba vigilando”¡Dios siempre cuida a los más pequeños! pic.twitter.com/6B5RytvJTu
— Eduardo Menoni (@eduardomenoni) August 17, 2026
राइडर विलियम्स ने सम्मान मिलने के बाद कहा कि उसने वही किया जो एक लाइफगार्ड का कर्तव्य होता है। उसने अपने प्रशिक्षण और टीम के सहयोग को इस सफल बचाव का कारण बताया। नाथेनियल राय के परिवार ने भी राइडर का आभार जताया। बच्चे के पिता ने कहा कि उस मुश्किल समय में लाइफगार्ड की बहादुरी ने उनके बेटे की जिंदगी बचाई। उन्होंने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बताया।
इस घटना के बाद अमेरिका में लाइफगार्ड्स की भूमिका और उनकी बहादुरी को लेकर भी चर्चा शुरू हुई है। कई लोगों ने कहा कि समुद्र तटों पर तैनात लाइफगार्ड अक्सर अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की सुरक्षा करते हैं।
राइडर विलियम्स को सम्मानित किए जाने के बाद यह घटना एक बार फिर चर्चा में आ गई है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने भी इस साहसिक बचाव की सराहना की है और बच्चे की जान बचाने वाले युवा लाइफगार्ड को नायक बताया है।
Next Story





