
x
Beijing बीजिंग: अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद अली यूसुफ ने हाल ही में अदीस अबाबा में चाइना मीडिया ग्रुप को एक विशेष साक्षात्कार दिया। पद संभालने के बाद यह उनका मीडिया के साथ पहला साक्षात्कार है। उन्होंने बताया कि तीस साल से अधिक के राजनयिक जीवन में वे चीन अफ्रीका मैत्रीपूर्ण संबंध के विकास के साक्षी हैं। चीन अफ्रीकी देशों का सच्चा दोस्त है। जब अन्य देशों को अफ्रीका के बुनियादी संस्थापनों और कुंजीभूत क्षेत्रों के विकास का समर्थन करने की इच्छा नहीं है, चीन ने हमें मदद देने के लिए हाथ आगे बढ़ाया। अफ्रीकी संघ हमेशा चीन के साथ खड़ा रहेगा और एक चीन सिद्धांत का समर्थन करेगा।
उन्होंने बताया कि अफ्रीका-चीन संबंध समान हित, पारस्परिक आदर और समझ पर आधारित है, जो अफ्रीका के लिए अत्यंत अहम है। अफ्रीका ने समानतापूर्ण साझेदारी पर आधारित सहयोग का मॉडल खोजने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों में चीन का विकास एक करिश्मा है, जिसने हमारे सभी देशों के लिए प्रेरणादायक विकास मॉडल प्रदान किया। इसी कारण अफ्रीका चीन के साथ पारस्परिक सम्मान के आधार पर सहयोग वातावरण तैयार करने में संलग्न है।
उन्होंने कहा कि पिछले 26 साल में चीन-अफ्रीका सहयोग मंच ने दोनों पक्षों के लिए रचनात्मक और सकारात्मक सहयोग मंच स्थापित किया। अफ्रीकी देश हमेशा सक्रियता से इस मंच के प्रत्येक सम्मेलन में भाग लेते हैं। चीन ने गरीबी उन्मूलन में कमाल किया है। हमारी उम्मीद है कि अफ्रीका इस सफलतापूर्ण अनुभव सीखकर करोड़ों अफ्रीकी जनता को गरीबी से निकालेगा। उन्होंने कहा कि चीन अफ्रीका के लिए विश्वसनीय दोस्त है। बल-राजनीति और प्रभुत्ववाद फिर उठने की पृष्ठभूमि में अफ्रीका और चीन को साझेदारी गहराने और सहयोग मजबूत करने की ज़रूरत है ताकि दोनों पक्षों की जनता को अधिक कल्याण मिले।
Tagsअफ्रीकी संघमोहम्मद अली यूसुफचीन-अफ्रीका संबंधचीन मीडिया ग्रुपअफ्रीका चीन सहयोगएक चीन सिद्धांतचीन-अफ्रीका सहयोग मंचगरीबी उन्मूलनवैश्विक राजनीतिअफ्रीका विकासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





