विश्व

पुलिस ने अफ्रीकी-अमेरिकी शख्स की बर्बरता के साथ की पिटाई: वकील

jantaserishta.com
24 Jan 2023 9:29 AM IST
पुलिस ने अफ्रीकी-अमेरिकी शख्स की बर्बरता के साथ की पिटाई: वकील
x

DEMO PIC 

वाशिंगटन (आईएएनएस)| लापरवाह ड्राइविंग के लिए मेम्फिस में पुलिस की पिटाई से मृत 29 वर्षीय अफ्रीकी-अमेरिकी के वकीलों ने कहा कि उसकी बहुत क्रूरता की साथ मारापीटा गया था। मेम्फिस पुलिस विभाग ने 7 जनवरी की घटना के बाद पांच अधिकारियों टैडेरियस बीन, डेमेट्रियस हेली, एम्मिट मार्टिन तृतीय, डेसमंड मिल्स जूनियर और जस्टिन स्मिथ को बर्खास्त कर दिया है।
सभी पांचों अधिकारी अफ्रीकी-अमेरिकी हैं।
सोमवार को मृतक टायर निकोलस के परिवार ने पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ के फुटेज देखे और उसे एक हिंसक व परेशान करने वाले दृश्य बताया।
मृतकि की मां रोवॉन वेल्स ने मीडियाकर्मियों से कहा, मेरा बेटा एक खूबसूरत इंसान था। कोई भी पूर्ण नहीं है, लेकिन वह बहुत करीब था।
उन्होंने कहा कि उसने ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया था, न ही हथियार चलाया था, और टकराव पसंद नहीं किया। उसकी मौत को उन्होंने पुलिस द्वारा हत्या करार दिया।
वेल्स ने कहा, जिस दिन निकोलस को मेम्फिस पुलिस द्वारा रोका गया था, वह शेल्बी फार्म्स पार्क जा रहा था, जहां उसे स्केटबोर्ड करना और प्रत्येक शाम के सूर्यास्त को देखना पसंद था।
अधिकारियों ने कहा है कि पुलिस ने लापरवाह ड्राइविंग के लिए निकोलस को रोका था और उनके बीच टकराव हुआ।
अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने जब उसे रोका, तो वह कार से उतरकर पैदल भागने का प्रयास किया।
इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ना चाहा तो उनके बीच झड़प हो गई।
पुलिस ने कहा कि निकोस ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की और उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों ने कहा कि निकोलस ने 10 जनवरी को चोट के कारण दम तोड़ दिया।
मौत का आधिकारिक कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
सोमवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में निकोलस परिवार के एक वकील एंटोनियो रोमानुची ने कहा कि इस मुठभेड़ में पुलिस ने युवक की तीन मिनट तक लगातार पिटाई की।
बीबीसी ने रोमनुची के हवाले से कहा, पुलिस की कार्रवाई न केवल हिंसक, बल्कि बर्बर भी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story